वंदेमातरम् वंदेमातरम् वंदेमातरम् वंदेमातरम्
देश के शहीद
देश के शहीद तुमने प्राण अपने त्याग कर
दी हमें स्वतंत्रता मोह-माया त्याग कर,
मोह माया त्याग कर।
देश के शहीद..........
१.ज़ंजीरों से जकड़ी हुई मां हुई निहाल अब
रक्त की बलि चढ़ा हो गये निढाल सब।
शत्रुओं के हौसले कर दिये थे तुमने पस्त
खुश रहे जहान अब हम तो हो चले हैं मस्त
हम तो हो चले हैं मस्त
देश के शहीद..........
२.अब नवीन देश के हम नवीन बाल सब
कर रहे तुम्हें नमन भारती के लाल सब
हम शपथ ये खाते हैं मुक्त ही रहेंगे हम
ग़र नज़र कहीं उठी उसकी जान लेंगे हम
उसकी जान लेंगे हम
देश के शहीद.............
३.सत्य की कसोटी पर देश ये खड़ा हुआ
विश्वबंधु भाव ले विश्व से जुड़ा हुआ
भाषा जाति धर्म की एकता जड़ा हुआ
नीति शास्त्र वीरता अखंड रीति से जुड़ा
अखंड रीति से जुड़ा.......
देश के शहीद..........
वंदेमातरम् वंदेमातरम् वंदेमातरम् वंदेमातरम्
No comments:
Post a Comment