Friday, 1 August 2025

"सुदामा की क्या गलती थी? वे जीवन भर गरीब क्यों रहे?"

[स्क्रिप्ट]
(सीन: गाँव का दृश्य, दो दोस्त - सुदामा और श्रीकृष्ण, आश्रम में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।)

कथा-वाचक:
बहुत समय पहले की बात है। सुदामा और श्रीकृष्ण दोनों संदीपनि आश्रम में पढ़ते थे। दोनों में गहरी मित्रता थी। एक दिन आश्रम में कुछ चोर दरकर गए और उनके पास चनों की पोटली थी। ब्राह्मणी ने उन चनों पर श्राप दे दिया कि "जो भी इन्हें खाएगा, वह जीवन भर दरिद्र रहेगा।" सुदामा ब्राह्मण थे इसलिए त्रिकालदर्शी भी थे।
गुरु माता ने वही चने की पोटली सुदामा और श्रीकृष्ण को दी, यह कहकर कि "बेटा, भूख लगे तो दोनों बराबर बांटना"।
सुदामा ब्राह्मण थे इसलिए त्रिकालदर्शी भी थे।

(सीन: सुदामा के मन की बात)
सुदामा ने जैसे ही चनों की पोटली हाथ में ली, उन्हें अपनी विद्वत्ता के बल पर यह समझ में आ गया कि इसमें कोई रहस्य है। उन्होंने सोचा — अगर ये चने मैं श्रीकृष्ण को खिला दूँ, तो सृष्टि दरिद्रता से भर जाएगी, मेरे दोस्त को कष्ट होगा। अपने मित्र और सृष्टि की रक्षा का धर्म निभाने के लिए।
सुदामा ने पूरे चने खुद ही खा लिए, पर अपने मित्र कृष्ण को एक भी दाना नहीं दिया — ताकि श्रीकृष्ण को कोई दुःख न पहुंचे। और संसार को भी दरिद्रता से बचाया जा सके।

(सीन: आगे की कहानी)
चनों पर दरिद्रता का श्राप था, इसलिए सुदामा को जीवन भर गरीबी झेलनी पड़ी। उन्होंने जानबूझकर वह श्राप अपने ऊपर ले लिया, ताकि उनके दोस्त श्रीकृष्ण को कोई दुःख या दरिद्रता न मिले।
इसी कारण, इतने महान मित्र होते हुए भी, सुदामा गरीब बने रहे। उन्होंने दोस्ती निभाई — खुद कष्ट झेला, पर अपने मित्र को कष्ट में नहीं डाला। 

No comments:

Post a Comment

बिमारी से मुक्त करने वाला मंत्र

शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता शीतले त्वं जग्दधात्री । शीतलायै नमो नमः।। रोजाना 108बार जाप करने से रोग निवारण हो जाएगा