Wednesday, 30 August 2023

घर में चूहों से छुटकारा पाने का घरेलू उपचार ।


आमतौर पर हम सभी के घरों में चूहों का बड़ा धमाल मचा रहता है । हमारे घरों में चूहों के कारण अनेक प्रकार के नुकसान होते रहते हैं। विशेषकर रात के समय में चूहों का तांडव मचा रहता है।
इसका सबसे पहला कारण यह है कि चूहे खाने की तलाश में ही आते हैं और जहां जहां चूहों को खाने की कोई भी वस्तु बिखरी गिरी पड़ी मिल जाती है उसकी गंध से आकर्षित होकर ही वो आते हैं और। ना सिर्फ खाते हैं बल्कि हमारे बेशकीमती कपड़े अलमारियों टीवी फ्रिज एसी बेड बिस्तर बेडशीट्स को कुतर कुतर कर ख़राब कर दिया करते हैं।
इन चूहों से छुटकारा पाने के लिए हम अनेकों प्रकार के जतन करते हैं। 
जैसे :-
१. चूहे मार दवा
२. चूहे पकड़ने को पिंजरे
३. चूहे चिपक कर मर जाएं ऐसे लोशन लगे चार्ट्स।
४. चूहे मार बिस्कुट चाकलेट ।

लेकिन हमारे भारत में चूहों को मारना दोषपूर्ण माना जाता है । 
इस उपाय से चूहों को हमेशा के लिए भगाया जा सकता है। 
इस घरेलू उपाय से चूहों से छुटकारा मिल सकता है।
इसके लिए कुछ घरेलू सामग्री की आवश्यकता होगी जो हमारे घर में और रसोईघर में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
सामग्री:-
दो चम्मच बेसन,
 पांच -सात तीखी हरिमिर्च,
नींबू एक रस भरा या एपल का विनेगर/सिरका।
वाशिंग पाउडर एक चम्मच ।
एक बर्तन में इन सबको मिलाकर एक कम पतला दही जैसा गाढ़ापन लिए हो बनाकर तैयार कर लें और फिर एक पुराने रद्दी अखबार में फैला दें।
तत्पश्चात उस लेप लगे अखबार की छोटी-छोटी गोलियां बना कर
 रात के समय 
घर के हर कोने में गोलियां डाल दें। जैसे गैस चूल्हे के नीचे। फ्रिज टीवी अलमारियों के नीचे। जहां जहां चूहों के आने के मार्ग हैं ! 
 सब जगह गोली डाल कर आप सो जाओ। ध्यान रहे कोई अन्य खाने की वस्तु खुली नहीं रखें।
चूहे आयेंगे खाते ही भागेंगे और दोबारा पलट कर ।

बच्चों को इस सामग्री की पहूंच से दूर रखें।

No comments:

Post a Comment

अपना घर बनवाने का मंत्र

ॐ श्री वराह धरनी धराय नमः। प्रातः काल उठकर सात बार बोलना है।  एक महीने में मकान बनने का काम शुरू हो जाए गा